फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ufnai illegal mining going on in the rivers, danger.

उफनाई नदियों में चल रहा अवैध खनन, खतरा

Tue, 06 Sep 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Tue, 06 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ufnai illegal mining going on in the rivers, danger.
खनन - फोटो : demo pic

क्षेत्र की मालन, सुखरौ और खोह नदियों में भरी बरसात में भी अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरी रात में ट्रैक्टर-ट्राली नदियों में रेत, बजरी और पत्थरों के लिए उतर रही है, जिससे वाहन चालकों के साथ ही खनन में लगे मजदूरों की जान को खतरा बना हुआ है। सोमवार रात मालन नदी में पानी बढ़ने से जहां दो ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई, वहीं चालक समेत खनन में लगे मजदूरों ने किसी तरह जान बचाई।

विज्ञापन


कोटद्वार क्षेत्र की तीन बड़ी नदियों मालन, सुखरौ और खोह में खनन और चुगान पर प्रतिबंध हैं। इन नदियों के किनारे की निजी, नापलैंड पर जारी प्रशासन के पट्टों पर भी बरसात के कारण खनन चुगान बंद है, लेकिन अवैध खननकारी उफनाई नदियों में भी खनन से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे उनके दबाव में काम करने वाले ट्रैक्टर चालक और खनन मजदूरों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश के चलते कोटद्वार की मालन, सुखरौ और खोह नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। बरसाती नदियां होने के कारण ये नदियां कब उफान पर बहने लगे, पता नहीं चलता। कई बार मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने के समय भी पहाड़ों की बारिश से ये नदियां उफान पर बहने लगती है, जिससे नदी तटों के लोगों को खतरा पैदा हो जाता है। बात दिन के समय की हो तो सतर्कता बरती जा सकती है, लेकिन जब रात में नदी एकाएक उफनाकर बहने लगे तो राहत और बचाव की कोई गुंजाइश नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात मालन नदी में जलस्तर बढ़ने से खनन में लगे ट्रैक्टर चालक और श्रमिकों की जान पर बन आई। मजदूर और ट्रैक्टर चालक तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन दो ट्रैक्टर नदी में फंस गए। पकड़े जाने के डर से खननकारियों ने जेसीबी मशीन से रातोंरात दोनों ट्रैक्टर नदी से बाहर निकाले। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह जब वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें मौके पर कुछ नहीं मिला।

.
सोमवार रात दो ट्रैक्टरों के मालन नदी में फंसने की खबर मिली थी, मंगलवार तड़के टीम भेजी गई थी, तब नदी में कोई नहीं मिला। यह मामला अवैध खनन से जुड़ा है, जिस पर शिकंजा कसा जाएगा।
-एसपी कंडवाल, रेंज अधिकारी कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed