फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two years later found a road accident compensation

दो साल बाद भी नहीं मिला सड़क हादसे का मुआवजा

Sat, 27 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 27 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

सात दिसंबर 2014 को पौड़ी तहसील के चौंरीखाल क्षेत्र में हुए कार हादसे में मारे गए चार लोगों के आश्रितों को पौने दो साल बाद भी सरकार की ओर से घोषित मुआवजा नहीं मिल सका है। इस हादसे में बीरोंखाल और धुमाकोट के चार लोग मारे गए थे। मृतक आश्रित बीरोंखाल और नैनीडांडा के निवासी हैं, जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं।

विज्ञापन


 मृतक के परिजनों राजेंद्र पोखरियाल और राम सिंह रावत का कहना है मृतक आश्रित कई बार सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के संबंध में डीएम पौड़ी और तहसील के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उसमें ये लोग समूह ग के  पेपर देने श्रीनगर गढ़वाल गए थे, वापसी के दौरान रात को कार चौरीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में चार लोगों ग्राम ईडा निवासी अशोक जुयाल, गियासी निवासी जयदीप नेगी, ग्राम लूठिया मल्ला निवासी गौरव सिंह और लक्ष्मी निवासी ग्राम भिड़कोट बैजरो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में कार चालक देवेश गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी सरकारी अस्पताल थलीसैंण पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।


पौने दो साल बाद शासन और प्रशासन ने न तो आश्रितों की सुध ली और न ही मुआवजे के बारे में कोई जानकारी दी। पौड़ी के एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि यह मामला काफी पुराना हो गया है, इसे दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed