फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two years ago, there was no payment for work done

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत दो साल पूर्व कराए काम का नहीं मिला भुगतान

Fri, 18 Sep 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Two years ago, there was no payment for work done
दुगड्डा ब्लाक की न्याय पंचायत सिमलना में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत दो वर्ष पूर्व कराए गए कार्यों का भुगतान न होने से श्रमिक, खच्चर वाहक और दुकानदार परेशान हैं। भुगतान जल्द दिलाने की मांग को लेकर श्रमिकों और ग्रामीणों ने तहसीलदार और विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि चंडीप्रसाद कुकरेती और ग्राम सभा केष्टा के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्ष 2018-19 में ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत लाइनों का निर्माण शुरू किया गया, जो वर्तमान में भी चल रहा है। कहा कि विभागीय ठेकेदार ने स्थानीय श्रमिकों, खच्चर वाहकों से कार्य कराया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों से श्रमिकों के भरण-पोषण के लिए राशन भी खरीदा, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अभी तक श्रमिकों और दुकानदारों के 74,534 रुपये की धनराशि का भुगतान नहीं किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गत 16 जुलाई को भी उन्होंने अधिशासी अभियंता को भुगतान के लिए सूची उपलब्ध कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल में मनोहर प्रसाद, चंद्रमोहन, नारायण दत्त, राजेंद्र प्रसाद, रोशनलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed