फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two arrested with 51 kg of ganja.

51 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

बाजार चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान 51 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक अल्मोड़ा के सराईखेत से यूपी के मुरादाबाद में गांजा सप्लाई करने जा रहे थे।       

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि वे शुक्रवार शाम करीब पांच बजे स्टेशन रोड में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें दो युवक सड़क किनारे हाथों में थैले पकड़े संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। जैसे ही वे पूछताछ करने के लिए उनके समीप गए दोनों थैलों को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब उनके थैलों की तलाशी ली तो उसके अंदर से गांजा बरामद हो गया।
विज्ञापन


युवकों के पास से पुलिस ने गांजे से भरे पांच थैले बरामद किए हैं। तीन थैलों में 32 किलो और दो थैलों में 19 किलो गांजा भरा हुआ था। दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद ग्राम ताजपुर अजय शर्मा पुत्र विजय सिंह और आकाश यादव पुत्र सुभाष यादव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुुकदमा दर्ज किया गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed