फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two absconding smugglers arrested in narcotic capsule case

Kotdwar News: नशीले कैप्सूल मामले में फरार चल रहे दो तस्कर दबोचे

Mon, 22 Dec 2025 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Two absconding smugglers arrested in narcotic capsule case
कोटद्वार। लकड़ीपड़ाव स्थित एक क्लीनिक से पुलिस ने काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामदगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नशीले कैप्सूल की तस्करी के मामले में क्लीनिक संचालक समेत दो को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईयू, एनटीएफ, पुलिस एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने 28 नवंबर को लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट क्लीनिक में छापा मारा था। क्लीनिक संचालक डॉ. सूरज कुमार के क्लीनिक से टीम ने 6288 नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। क्लीनिक के कर्मचारी अरुण कंडवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन बाद ही पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त क्लीनिक संचालक डॉ. सूरज कुमार को बिजनौर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि हितांशु गुप्ता व जसविंदर सिंह ही डॉ. सूरज कुमार को नशीले कैप्सूल सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फरार दोनों आरोपियों को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed