फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tusker elephant's bully, maize and fodder

टस्कर हाथी की धमक, मक्का और चरी चट की

Tue, 02 Jun 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Tusker elephant's bully, maize and fodder
सनेह क्षेत्र के रामपुर में सोमवार रात एक टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने चार लोगों के खेतों में उगाई गई मक्के की फसल, चरी और बगीचे में लगी लीची को चट कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से हाथी की आमद है। सोमवार रात करीब 10 बजे एक बार फिर हाथी लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुस गया। किसान मोहन सिंह रावत ने बताया कि लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। घर के बाहर हाथी की आहट से वह सहम गए। उन्होंने घर की छत से हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों के खेतों में घुस गया। हाथी ने सतीश नेगी, सुदर्शन कोटनाला, कृष्णा कोटनाला के खेत में घुसकर फसल को चट कर दिया।
विज्ञापन

सुबह चार बजे लोगों ने हो-हल्ला कर किसी तरह हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा। किसानों ने वन विभाग पर उदासीन रवैया बरतने का आरोप लगाया। कहा कि कई बार बताए जाने के बावजूद विभाग हाथियों की रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने नुकसान का मुआवजा देने और हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में हाथी के धमकने की जानकारी नहीं है, क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर लोगों की सुरक्षा की जाएगी।
बीबी शर्मा, रेंज अधिकारी, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed