{"_id":"67ab867d4e3328e2f3041302","slug":"triple-riding-and-over-speed-can-be-dangerous-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-617082-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ट्रिपल राइडिंग और ओवर स्पीड हो सकती है खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ट्रिपल राइडिंग और ओवर स्पीड हो सकती है खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य तीलू रौतेली चौक क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाट्य कला के माध्यम से आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
प्रदेशभर में 16 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लालबत्ती चौक में सड़क सुरक्षा पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया। राइंका के शिक्षक दीपक नौटियाल द्वारा निर्देशित नाटक के माध्यम से आमजन से शराब पीकर और मोबाइल का प्रयोग करते समय वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। हेलमेट पहनने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने व ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने की भी सलाह दी गई।
नुक्कड़ नाटक के समय यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की विशेष जिम्मेदारी है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और इस दिशा में उन्हें जागरूक भी करते रहे। यातायात अपर निरीक्षक संतोष कुमार व रामकरन, उप निरीक्षक कैलाशपुरी, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, समाजसेवी दलजीत सिंह, राइंका कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, शिक्षक मुकेश रावत, डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी, मनमोहन सिंह चौहान, सीतांशु खुगशाल, डबल सिंह रावत, संजय रावत, जयकृत नेगी, संतोष नेगी, बीएड प्रशिक्षु अंकिता व सोनाली के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।