{"_id":"6a91807c44ea9e60ed036258","slug":"tribute-paid-to-ankita-bhandari-with-a-candlelight-march-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126101-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि
Fri, 28 Aug 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को याद करना हम सभी का दायित्व है। अंकिता को सच्ची श्रद्धांजलि उस दिन मिलेगी जब उसके साथ अन्याय करने वाले दोषियों को कानून के अनुसार कठोर एवं उचित सजा मिलेगी। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश सचिव विजय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के अलावा विजय नारायण सिंह, सुधा असवाल, बृजपाल सिंह नेगी, गीता देवी, लता देवी, जानकी बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद