{"_id":"694beacce9848a72930ec613","slug":"trenches-were-dug-on-the-roads-leading-to-the-medical-college-grounds-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-120656-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मेडिकल कॉलेज की जमीन पर जाने वाले रास्तों पर खोदी खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मेडिकल कॉलेज की जमीन पर जाने वाले रास्तों पर खोदी खाई
Wed, 24 Dec 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर शिकंजा कसने को विभागीय अधिकारियों ने कोटद्वार में डाला डेरा, सख्त कार्रवाई के दिए संकेत
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की हल्दूखाता पट्टी में स्थित लछमपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए खनन विभाग की जिलास्तरीय टीम ने कोटद्वार में डेरा डाल दिया है। बुधवार को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से खनन विभाग के अधिकारियों ने खनन वाली जगहों पर जाने के सभी रास्तों पर खाई खोद डाली है जिससे कोई भी ट्रैक्टर ट्राली की आवाजाही न हो सके। इसके अलावा अन्य नदियों में भी अवैध खनन रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
अवैध खनन के लिए बहुचर्चित कोटद्वार भाबर की नदियों में एक बार फिर से प्रशासन और खनन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते रविवार की रात को अवैध खनन से हुए कई मीटर गड्ढों में यूपी के बिजनौर निवासी एक युवा मजदूर की मौत के बाद पुलिस प्रशासन और खनन विभाग अलर्ट मोड पर है।
पुलिस विभाग की ओर से हल्दूखाता में चौड़खत्ता और बिजनौर के जंगलों के आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। जिला खान अधिकारी अनिल मुयाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के आसपास के इलाके के उप खनिज भंडारणों की भी नियमित जांच की जा रही है। स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले हर रास्ते पर खाई खोदी गई है। इसके बावजूद कोई भी वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाया गया तो उसे सीज कर दिया जाएगा। खोह नदी से एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर सीज कर दी गई है। खनन विभाग की टीम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश डोबरियाल और अन्य कर्मी मौजूद रहे। कोतवाल प्रदीप नेगी का कहना है कि अवैध खनन को लेकर कलालघाटी चौकी के साथ ही आसपास के पुलिस पिकेट को भी आवश्यक हिदायत दी गई हैं। क्षेत्र में सत्यापन की कार्रवाई तेज की जा रही है।