फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Travel to Delhi from Birokhal, Tripali Sain and Pauri by new buses.

Kotdwar News: नई बसों से करें बीरोखाल, त्रिपालीसैंण और पौड़ी से दिल्ली का सफर

Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Travel to Delhi from Birokhal, Tripali Sain and Pauri by new buses.

विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो की बसों के बेड़े में नौ नई बीएस-6 बसें शामिल हो गई हैं। इन बसों से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बस सेवा को प्रभावी बनाया गया है। वहीं, अब दिल्ली की राह बिल्कुल आसान हो गई है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से कनेक्ट की गई बसें दिल्ली तक संचालित की जाएंगी। डिपो प्रशासन बसों के एलॉटमेंट में जुट गया है। इससे पहले बीएस-6 तकनीक की बसों के अभाव में उत्तराखंड की बसों का दिल्ली में प्रवेश मुश्किल होता दिख रहा था।

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी देहरादून से बीएस-6 तकनीक की नई बसों को 27 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें कोटद्वार डिपो की भी एक बस शामिल थी। इसके बाद कोटद्वार डिपो को एक-एक कर कुल नौ नई बीएस-6 बसें मुहैया करा दी गई हैं। कोटद्वार डिपो के पास अब बसों की संख्या 37 से बढ़कर 46 हो गई है। इसके अलावा 28 अनुबंधित बसें भी डिपो से संबद्ध हैं। डिपो प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बीरोखाल और त्रिपालीसैंण के लिए कोटद्वार रोडवेज डिपो से एक-एक ही बस संचालित की जाती थी, जबकि पौड़ी के लिए कई बसें चलती थीं। अब नई मिली नौ बसों में तीन बसों को बीरोखाल, तीन बसों को त्रिपालीसैंण और तीन बसों को पौड़ी के लिए लगाया जा रहा है। ये सभी बसें वापसी में कोटद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर से होकर दिल्ली तक का सफर तय करेंगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी सुविधा

नई बीएस-6 बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी सुविधा होगी। फिलहाल रोडवेज डिपो प्रशासन बसों की समय सारिणी और एलॉटमेंट तय कर रहा है। इसके बाद यात्री अपनी सीट बुक कर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्राइवर-कंडक्टर के एलॉटमेंट में होगी माथापच्ची



दिल्ली रूट पर पहले ही 21 बसों के संचालन की व्यवस्था है। अब नौ नई बसों को भी दिल्ली तक चलाने की डिपो ने योजना बनाई है। एक साथ नौ नई बसें मिलने के बाद प्रत्येक बस पर दो चालकों व दो परिचालकों की व्यवस्था को लेकर डिपो प्रशासन ने गुणा-भाग शुरू कर दी है।


कुछ बसों के ऑक्शन के बाद स्टाफ खाली हुआ था। नई बसें मिलने के बाद स्टाफ एडजस्ट हो जाएगा। अभी फिलहाल चालकों-परिचालकों की आवश्यकता नहीं है। -राकेश कुमार, एआरएम, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed