फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Trancing made solid ground for building policy

ट्रैंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए बने ठोस नीति

Wed, 16 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Wed, 16 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की पहल पर आयोजित नगर निकाय के प्रतिनिधियों की सुनवाई बैठक में ट्रैंचिंग ग्राउंड नहीं होने पर कूड़ा निस्तारण में आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने पौड़ी शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यू प्वाइंट और गेस्ट हाउस  निर्माण पर जोर दिया। कहा कि शहर में ट्रैंचिंग ग्राउंड नहीं होने से कूड़ा निस्तारण में दिक्कतें आ रही है। नगर निकायों में ट्रैंचिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए ठोस नीति बननी चाहिए।
विज्ञापन


श्रीनगर के पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने बजट की कमी से वेतन और पेंशन भुगतान में आ रही दिक्कतें उठाई।  आयोग से इस मद में शासन से दी जाने वाली राशि को पांच गुना करने की मांग की। कोटद्वार की पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा ने नगर निकायों के  बजट में बढोत्तरी की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा के पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने कर्मियों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन पर जोर दिया। जौंक की नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि उनके यहां 13वें और 14 वें वित्त में बजट नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में नगर निकायों में जेई, गैंग मैन, सफाई कर्मी, लाइन मैन की नियुक्ति करने, शरदोत्सव, ग्रीष्मोत्सव आदि के आयोजन के लिए राज्य वित्त आयोग से बजट देने की भी मांगें उठाई गई। इस मौके पर डीपीआरओ सुरेंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव, अमरजीत कौर, हर्षवर्द्धन सक्सेना आदि मौजूद थे।


शासन समक्ष रखे जाएंगे सुझाव
चतुर्थ वित्त आयोग के सदस्य सीएमएस बिष्ट ने कहा कि सुनवाई बैठक में  नगर निकायों के जनप्रनिधियों की ओर रखे गए सुझावों को शासन के समक्ष रखा जाएगा। आयोग के सदस्य अविकल थपलियाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तुत सुझाव और समस्याओं को लेकर आयोग की संस्तुति 31 मई से पहले राज्यपाल को प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed