फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traffic jam from Saneh Marg to Siddhbali bridge

सनेह मार्ग से लेकर सिद्धबली पुल तक लगा वाहनों का जाम

Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam from Saneh Marg to Siddhbali bridge
कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के कारण लगा जाम। - फोटो : KOTDWAR
वीकेंड पर कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में लोगों के मंदिर आने से सनेह मार्ग से लेकर सिद्धबली पुल तक वाहनों का जाम लगा रहा। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों की सख्ती के कारण श्रद्धालुओं ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सिद्धबली बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही यूपी, दिल्ली, हरियाणा के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुबह से ही मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। वाहनों की भीड़ के कारण मंदिर की पार्किंग फुल रही। पार्किंग पुल होने के कारण लोगों को अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन सिद्धबली पुल और सनेह मार्ग पर खड़े करने पड़े, जिस कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण सनेह क्षेत्र को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम खुलवाने के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed