फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traditional farming and cottage industries adopt Negi.

पारंपरिक खेती व कुटीर उद्योग अपनाएं : नेगी

Wed, 09 Nov 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी Updated Wed, 09 Nov 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Traditional farming and cottage industries adopt Negi.
समारोह का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी - फोटो : amar ujala.

राज्य स्थापना की 16वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राज्य के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करनेे पर बल दिया। नेगी ने राज्य के विकास के लिए पारंपरिक खेती, पशुपालन व कुटीर उद्योगों को फिर से अपनाने पर जोर दिया। कहा कि एक- दूसरे के हक की रक्षा व प्रयासों से ही उत्तराखंड देश के अग्रणीय राज्यों में शुमार में शामिल हो सकता है। इस दौरान उन्होंने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विकास विभाग की ओर से समन्वित विकास के लिए सभी ब्लॉकों में तीन-तीन ग्राम पंचायतों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के तहत नकद धनराशि से सम्मानित किया। इस दौरान 45 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा 53 उत्कृष्ट काश्तकारों को ग्राम श्री व किसान श्री योजना के चेक सौंपे गए। स्वजल प्रबंधन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन ब्लॉकों के पूर्णरूप से खुले में शौच से मुक्त होने पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मंत्री ने विकास भवन में स्थापित इंदिरा अम्मा कैंटीन का उद्घाटन भी किया। कोट ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल, पोखड़ा प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत व पौड़ी के ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल सिंह पटवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि :
राज्य स्थापना दिवस पर डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने कलक्ट्रेट में शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते हुए राज्य की उन्नति में योगदान देना चाहिए। मौके पर एडीएम रामजीशरण शर्मा, मुख्य प्रशानिक अधिकारी एमएस नेगी व एसएस नेगी आदि मौजूद थे।


तिमली व पोखरीखेत में मनाया स्थापना दिवस :
राजमती देवी इंटर कालेज तिमली, इंटर कालेज पोखरीखेत व बीआरसी माडर्न स्कूल में एनएसएस विंग ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान शहीद सैनिकों व राज्य के लिए शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। कोट मंडल द्वारा सबदरखाल में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed