फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tractor brought garbage and put it in the municipal office

ट्रैक्टर में कचरा लाकर नगर निगम कार्यालय में डाला

Wed, 22 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Tractor brought garbage and put it in the municipal office
कोटद्वार नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करते मोटाढांक क्षेत्र के ? - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र से कूड़ादान हटाने से आक्रोशित भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-31 पदमपुर मोटाढांक के लोगों ने बुधवार को क्षेत्र का कूड़ा इकट्ठा कर ट्रैक्टर में लाकर नगर निगम कार्यालय में फेंककर विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ेदान के अभाव में लोग सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं, जिसका आसपास के लोग विरोध कर रहे हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में क्षेत्र में पुन: कूड़ेदान नहीं लगाया गया, तो वे रोजाना कूड़ा लाकर नगर निगम कार्यालय में फेंकने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पार्षद सौरभ नौडियाल की अगुवाई में क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर में कूड़ा भरकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कूड़े से भरी ट्रॉली को नगर निगम कार्यालय के बाहर पलट दिया। इस मौके पर लोगों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पूर्व में क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ेदान लगाया गया था, जिसे नगर निगम ने एक माह पूर्व हटा लिया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी भी उनके क्षेत्र में नहीं आ रही है। कहा कि सड़क पर कूड़ा फेंकने पर आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जिससे कूड़ा निस्तारण में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बरसाती पानी की निकासी के लिए भी सड़क के एक ओर नाली बनाई गई है, जिससे बरसाती पानी के निकासी को लेकर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पार्षद सौरव नौडियाल ने कहा कि मेयर हेमलता नेगी को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राखी देवी, कुसुम देवी, पंपेश देवी, बबीता देवी, कविता देवी, पुनम देवी, गीता, अशोक कुमार, अतुल डोबरियाल, अमित रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा डालने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की निंदा
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने की निंदा की गई। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि कूड़ा निस्तारण के नाम पर कार्यकर्ताओं से ऐसा कार्य करवाया जा रहा है।
जिला कांग्रेेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार भेदभावपूर्ण नीति अपनाते हुए अन्य नगर निगमों के मुकाबले कोटद्वार नगर निगम को सबसे कम बजट आवंटित कर रही है। पद सृजन और नियुक्ति के प्रस्ताव पर नगर निगम बनने के तीन साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि पालिका के ढांचे के तहत कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से इस तरह के कार्य करा रही है। बैठक में धीरेंद्र बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, साबर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, भूपाल सिंह अधिकारी, धीरेंद्र सिंह भंडारी और विजय रावत आदि मौजूद रहे।

पार्षद जानबूझकर कर रहे ड्रामा : मेयर
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी ने नगर निगम में कूड़ा फेंके जाने की भर्त्सना करते हुए कहा कि पार्षद राजनीति से प्रेरित होकर सुर्खियों में आने के लिए जानबूझकर ऐसा ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा कि उक्त वार्ड में रखे कूड़ेदान को जनशिकायत के आधार पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में नगर निगम में कर्मचारियों की कमी के बावजूद समस्त वार्डों में निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद सौरभ नौडियाल के भेदभाव संबंधी आरोप गलत और तथ्यहीन हैं। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से निगम के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। उधर, नगर आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि पार्षद को जनशिकायतों को उनके सम्मुख लाना चाहिए था। जनसमस्याओं का निस्तारण करना नगर निगम का प्रथम दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed