फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tourists taking bath in Khoh river

Kotdwar News: चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी खोह नदी में नहा रहे पर्यटक

Tue, 04 Jul 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Tourists taking bath in Khoh river
बरसात में कभी भी उफान पर आ जाती है नदी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लॉक क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। शासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी में न जाने की लोगों को चेतावनी दी है और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी पर्यटक खोह नदी में नहाने जा रहे हैं। मंगलवार को भी सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे कई पर्यटक खोह नदी में नहाने पहुंचे।
द्वारीखाल ब्लॉक की लंगूरगाड़ और दुगड्डा ब्लॉक के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले शिलगाड गदेरे से मिलकर दुगड्डा में खोह नदी बनती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण अचानक खोह नदी में उफान आ जाता है। कई बार कोटद्वार में मौसम साफ होने के बाद भी नदी में तेज उफान आ जाता है जिसके कारण नदी में जाने वाले लोगों के बहने का खतरा बना रहता है। गत वर्ष इस नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी मंगलवार को श्री सिद्धबली मंदिर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटक यहां खोह नदी में नहाने पहुंचे। खतरे से अनजान लोग अपने बच्चों को लेकर नदी में नहाते रहे।
विज्ञापन


कोट

बरसात में लोगों के नदी में जाने की सूचना मिली है। पुलिस और वन विभाग को लोगों को नदी से हटाने और नदी में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed