{"_id":"6259a6c038a238167c680e46","slug":"tourists-are-reaching-the-mountains-to-escape-the-heat-in-the-plains-kotdwar-news-drn4091632108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे हैं पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे हैं पहाड़
विज्ञापन
लैंसडौन घूमने के लिए आया पर्यटकों का दल।
- फोटो : KOTDWAR
दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी की मार से बचने को पर्यटकों की भीड़ पहाड़ चढ़ने लगी है। वीकेंड पर चार दिनों का अवकाश होने के कारण लैंसडौन और आसपास के हिल स्टेशनों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। आलम यह है कि नगर व आसपास के सभी होटल/रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं।
शुक्रवार को भी दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, फरीदाबाद आगरा, जयपुर, मैनपुरी, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई आदि जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। भुल्ला ताल, टिप इन टॉप, मैनवारिंग गार्डन, कालेश्वर मंदिर कई ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों को लुभा रहे हैं। मैनपुरी से आए ताइक्वाडों टीम के कोच योगेश माथुर 24 सदस्यीय स्कूली बच्चों के साथ यहां घूमने आए हैैं। टिप इन टॉप से हिमालयी चोटियों कर अलौकिक नजारा देखना इन सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
पर्यटकों की आमद बढ़ने से लैंसडौन में व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से व्यापार अच्छा चलने की संभावना है। होटल उद्योग को भी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से नई संजीवनी मिलने की संभावना है। जीएमवीएन के स्थानीय प्रबंधक अनूप अंथवाल ने बताया कि इस वीकेंड 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होटल फुल हैं। दिनभर पर्यटन नगरी घूम रहे पर्यटक बाजारों में भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।