फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tourism Minister Satpal Maharaj's field tour from 25

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का क्षेत्र भ्रमण 25 से

Tue, 21 Sep 2021 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister Satpal Maharaj's field tour from 25
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 25 सितंबर से चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा कर कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने बताया कि 25 सितंबर को पर्यटन मंत्री राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में ऑक्सीजन प्लांट एवं अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पर्यटन मंत्री सतपुली स्थित मत्स्य पालन केंद्र और राजकीय कन्या हाई स्कूल के नयार नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास करेंगे। वे इसी दिन जलागम विभाग की ओर से निर्मित अमोठा एवं सिमारखाल ग्रोथ सेंटरों का लोकार्पण तथा चौबट्टाखाल डिग्री कॉलेज के लिए स्वीकृत संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। 26 सितंबर को पर्यटन मंत्री पोखड़ा में स्टेडियम का शिलान्यास, एकेश्वर के ग्वाड़ तल्ला में प्रस्तावित तीलू रौतेली संग्रहालय का निरीक्षण, एकेश्वर महादेव मंदिर में विधायक निधि से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed