फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Took to the streets against the Centre's policies.

केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे

Sat, 22 Oct 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Sat, 22 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Took to the streets against the Centre's policies.
कोटद्वार में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन करती जिला महिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य

भाजपा की केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने, पर्वतीय राज्यों के लिए योजनाएं बंद करने व पेट्रोल और डीजल के दामों पर लगातार वृद्धि कर महंगाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने नगर की सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर उक्त समस्याओं के निस्तारण को केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग उठाई। साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज रेलवे पुल को शीघ्र बनाने की मांग की।

विज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में जुलूस स्थानीय मालवीय उद्यान पार्क से शुरू हुआ और बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड आदि मार्गों से होते हुए पुन: मालवीय उद्यान पार्क पहुंचा, जहां जुलूस जनसभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार राज्य का बजट रोककर विकास को रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल व डीजलों के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे महंगाई बढ़ने से इसकी मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से पूरे प्रदेश समेत पर्वतीय क्षेत्रों का विकास ठप्प हो गया है। संगठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और उक्त समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। इस मौके पर कुसुम असवाल, कमला शाह, नीलम रावत, प्रियंका माहेश्वरी, अंजु पुंडीर, सरला रावत, सरोज बहुखंडी, गोदांबरी नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed