फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Took care of plants, along with weeding, also did tree guarding.

Kotdwar News: पौधों की ली सुध, निराई-गुड़ाई के साथ ट्री गार्ड भी किए सीधे

Thu, 09 Jan 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Took care of plants, along with weeding, also did tree guarding.

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति ने नगर निगम कर्मियों के साथ मिलकर ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में रोपे गए पौधों की निराई गुड़ाई की। इस मौके पर क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड भी दुरुस्त किए। इस दौरान पूर्व में रोपे गए विभिन्न प्रजाति के करीब 80 पौधे जीवित पाए गए।




नगर निगम प्रशासन की ओर से विभिन्न संगठनों के सहयोग से ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में हरेला पर्व के मौके पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए थे। देखरेख के अभाव में यहां कई ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त और नदारद हो गए थे। जबकि कई पौधे पनपने से ही नष्ट हो गए थे। अमर उजाला ने 29 दिसंबर के अंक में चार महीने में ही नष्ट हो गए हरेला पर्व में लगाए गए पौधे शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम कर्मियों के साथ मिलकर रोपे गए पौधों की निराई गुड़ाई की और क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड को दुरुस्त किया। इस दौरान नगर आयुक्त वैभव गुप्ता स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने बताया कि पौधे छोटे हैं और अधिकांश पौधे पथरीली जगह पर रोपे गए थे, जिससे कि वे जीवित नहीं रह पाए। नदी तट पर खैर, शीशम, जामुन, अर्जुन आदि प्रजाति के पौधे रोपे जाने चाहिए थे। इस तरह की भूमि में ये जल्दी पनपते हैं। कहा कि आगामी वर्षाकाल में इन प्रजाति के पौधों का रोपण पुराने गड्ढों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र को हरा-भरा बनाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जा सके। इस दौरान वनों के संरक्षण व प्लास्टिक का प्रयोग कम करने पर जोर दिया। कहा कि पौधा रोपने के साथ ही उनकी देखभाल बच्चों की तरह की जानी चाहिए। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जगदीश जोशी, धीरज सिंह नेगी, बहादुर सिंह मेहरा, मोहन सिंह नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, एसएन पोखरियाल, बलवीर सिंह बिष्ट, उमानंद बडोला, आरके बुड़ाकोटी, प्रकाश चंद्र हेमदान, रवींद्र सिंह, प्रताप सिंह और राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed