फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tollbar-Mohra-Naugaon motorway in bad shape due to lack of maintenance

Kotdwar News: देखरेख के अभाव में टोलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग खस्ताहाल

Thu, 19 Feb 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 19 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Tollbar-Mohra-Naugaon motorway in bad shape due to lack of maintenance
सड़क की डामर उखड़ी, दरक रहे पुश्ते, पैदल आवाजाही करना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत टोलबार-मोहरा-नौगांव मोटर खस्ताहाल है। स्थिति यह है कि देखरेख व मरम्मत के अभाव में जहां सड़क की डामर उखड़ने से कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं वहीं, पुश्ते भी दरकने के कगार पर है। सड़क किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनने से सड़क को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और मार्ग पर पैदल आवाजाही करने में भी दिक्कत हो रही है।
दुगड्डा ब्लॉक के बस्याणी, दर्था, मोहरा, नौगांव, कसेला गांव समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण उन्हें सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने वर्ष 2019 में टोलबार से नौगांव तक सात किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर 423.84 लाख रुपये का बजट आवंटित किया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनपीसीसी) लिमिटेड, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) द्वारा प्रथम चरण के कार्य कराए गए। शासन ने द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के लिए 321.94 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया। द्वितीय चरण के कार्य जनवरी, 2021 से अप्रैल 2022 तक संपन्न हुआ। साथ ही आगामी पांच सालों के अनुरक्षण कार्य के लिए 43.84 लाख रुपये की धनराशि रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुरक्षण कार्य न होने से वर्तमान में मार्ग खस्ताहाल है। कई जगहों पर डामर पूरी तरह उखड़ गई है जिससे मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में रपटकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। पैदल आवाजाही करने में भी राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर कई पुश्ते दरकने के कगार पर हैं।
ग्राम प्रधान सरिता रावत, ग्रामीण बीरेंद्र सिंह, विकास आर्य आदि ने बताया कि टोलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग खस्ताहाल है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है।


टोलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग व विद्यालय के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए 24 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। मार्च तक क्षतिग्रस्त डामरीकरण व अन्य क्षतिग्रस्त कार्यों को संपन्न कराया जाएगा।
- शुभम जैन, एई, एनपीसीसी पीआईयू दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed