{"_id":"691b020d156a6cdaab00bf81","slug":"thrilled-and-emotional-after-sharing-memories-of-student-life-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119876-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कर हुए रोमांचित और भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कर हुए रोमांचित और भावुक
Mon, 17 Nov 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 17 Nov 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नवयुग पब्लिक स्कूल में 350 से अधिक भूतपूर्व छात्रों ने एकत्र होकर अपने विद्यार्थी जीवन की यादों में पहुंचने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
जोश और उल्लास से भरपूर कार्यक्रम की शुरुआत में भूतपूर्व छात्रों का स्वागत किया गया। छात्रों ने नम आंखों से पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शैली नेगी को अपना आदर्श बताते हुए याद किया। कहा कि उनके व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव वे आज भी अपने जीवन में महसूस करते हैं। भूतपूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें, ओपन माइक, यादों के मंच, फन गेम्स, बैच फोटो सेशन और सेल्फी से वातावरण को खुशनुमा बना दिया। दिन ढलने पर बिजली की चमक-दमक से परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम में पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी शिरकत की। पूर्व शिक्षिका शशि बुड़ाकोटी ने आयोजन को यादगार बताया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने इस पल को स्कूल के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताया। संस्थापक हुकुम सिंह नेगी ने कहा कि नवयुग के छात्र विद्यालय की सच्ची पहचान और गौरव हैं। आयोजन में धीरज सिंह, रचना रावत, आरूशि सहित कई छात्र शामिल हुए। वहीं, न पहुंच पाने वाले कई छात्र वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। स्कूल की प्रशासक अर्पिता नेगी ने आयोजन में शामिल हुए पूर्व छात्रों का आभार जताया।