फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three years of bad tech poly houses Auto System

तीन साल से खराब है हाईटेक पॉलीहाउस का ऑटो सिस्टम

Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण प्रक्षेत्र में स्थापित हाइटेक पॉली हाउस का ऑटो सिस्टम तीन साल से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते इसका प्रयोग सब्जी उत्पादन के बजाय स्टोर के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन

सात साल पहले उद्यान विभाग ने श्रीनगर स्थित प्रक्षेत्र में हाईटेक पॉली हाउस स्थापित किया था। मकसद था बेमौसमी सब्जी उत्पादन और कटिंग से नई पौध तैयार करना। 12 महीने पॉलीहाउस के अंदर एक जैसा तापमान रहे, इसके लिए इसके अंदर ऑटो सिस्टम लगा था। जो तापमान में उतार-चढ़ाव के अनुसार कूलिंग या हीटर ऑन करता था। चार साल तक प्रक्षेत्र कर्मियों ने इस सिस्टम का बेहतर प्रयोग किया। काफी संख्या में नई पौध तैयार की गई, लेकिन जून 2013 में आई बाढ़ में इसके अंदर पानी घुस गया। इससे चलते ऑटो सिस्टम फुंक गया।
विज्ञापन

औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण प्रक्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम बडोनी बताते हैं कि पॉलीहाउस के अंदर वनस्पति की प्रजाति के हिसाब से दिन, समय और तापमान निर्धारित किया जाता था। ऑटो सिस्टम खराब होने से पॉलीहाउस प्रयोग में नहीं है। ऑटो सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलतियों का भी नहीं किया सुधार
पॉलीहाउस का निर्माण करते समय इसमें गलतियां भी रह गई थीं। पालीहाउस का फर्श पक्का कर दिया गया। जबकि इसको कच्चा  रहना था। ऐसी स्थिति में गमलों में पौध तैयार करना पड़ता था। विभाग ने जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed