{"_id":"58498eaa4f1c1b9b19449d38","slug":"three-students-of-the-national-hockey-championship-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्राओं का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्राओं का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hockey India
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार क्षेत्र की तीन छात्राएं 10 दिसबंर से यूपी के मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें सुमैय्या और पुष्पांजलि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार और आकांक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी की छात्रा हैं।
राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटद्वार की व्यायाम शिक्षिका अनीता बिष्ट ने बताया कि बीते 23 अक्तूबर को देहरादून में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के कई हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कोटद्वार की सुमैय्या, पुष्पांजलि और आकांक्षा का बेहतर प्रदर्शन देखते हुए उनका चयन अंडर-17 बालिका राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिता में किया गया है।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार की छात्रा सुमैय्या और पुष्पांजलि पूर्व में भी अंडर-14 बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी की आकांक्षा पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। तीनों बालिकाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालयों के अध्यापकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।