{"_id":"67acd6640c75df51790d22a9","slug":"three-people-arrested-for-driving-under-the-influence-of-alcohol-police-also-seized-the-vehicle-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-617972-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शराब पीकर वाहन चला रहे तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन भी किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शराब पीकर वाहन चला रहे तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन भी किए सीज
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 12 लोगों के खिलाफ जहां चालानी कार्रवाई की, वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपी चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक, तीर्थ व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 12 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके वाहनों को सीज कर लिया है। आरोपी वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों में जितेंद्र सिंह निवासी ऋषिकेश जनपद देहरादून, अनुराग निवासी देवी रोड, राजीव घिल्डियाल निवासी देवी मंदिर, गौरव निवासी बीईएल रोड हरसिंगपुर, गौरव निवासी कौड़िया, भूपेंद्र नेगी निवासी मोटाढाक, धीरज सिंह निवासी झंडीचौड़ पश्चिमी आदि शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों में अनूप सिंह नेगी निवासी शिब्बूनगर, सुविंदर सिंह निवासी सतपुली, संतोष कुमार पाल निवासी यमुना काॅलोनी, देहरादून शामिल हैं।