फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three cylinders torn into a house in Pali, roof terrace

पाली के एक घर में फटे तीन सिलेंडर, छत उड़ी

Tue, 23 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 23 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम के पुरोहितों के गांव पाली (कोटियालों की) में सोमवार रात कीचन में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई और रसोई घर की छत उड़ गई। हालांकि, घटना से जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। धमाके से रसोई घर की छत और दीवारें उड़ गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि किचन में रखा सारा सामान राख हो गया है।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8 बजे पाली गांव के तीर्थ पुरोहित भगवती प्रसाद कोटियाल के घर में रखे तीन सिलेंडरों में आग लग गई और इसके बाद विस्फोट हो गया। कोटियाल इन दिनों बदरीनाथ गए हुए हैं। घर में उनकी पत्नी रजनी देवी और बेटा संदीप हैं। रजनी देवी का सोमवार को एकादशी का व्रत था। इस वजह से उन्होंने संदीप के लिए शाम 5 बजे खाना बना दिया था। उनका बेटा  शाम 6 बजे के करीब टिफिन लेकर 108 की रात्रि ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन

रात अचानक 8 बजे के करीब रजनी के देवर के लड़के अखिलेश ने कीचन से आग की लपटों को देखकर हल्ला मचाया। इस पर सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। रजनी देवी ने जब यह मंजर देखा तो वह किचन में रखे सिलेंडरों को बाहर निकालने के लिए जाने लगी लेकिन अखिलेश ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान एक सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। कुछ देर बाद दूसरे सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। इससे किचन की छत उड़ गई, जबकि एक सिलेंडर दीवार तोड़कर खेतों में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से डरे लोगों ने अपने घरों के सिलेंडर बाहर निकालकर खुले में रख दिए और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गामीणों की मदद से आग पर रात लगभग 11 बजे  काबू पाया जा सका। मंगलवार को  क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने के तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने गैस एजेंसी को भी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई होेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed