फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three April again will test High School Hindi

पौड़ी जिले में तीन अप्रैल को पुन: होगी हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा

Sun, 27 Mar 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sun, 27 Mar 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने पौड़ी गढ़वाल जिले में चार मार्च को संपादित हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए तीन अप्रैल को पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। उक्त परीक्षा पौड़ी जिले के सभी 160 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र खुलने के मामले में शिक्षा विभाग ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी समेत इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति कर दी है।

विज्ञापन


पौड़ी जिले के जनता इंटर कालेज नैनीडांडा के केंद्र व्यवस्थापक समेत परीक्षा के लिए जिम्मेदार शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा अब पौड़ी जिले के हाईस्कूल के सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इस केंद्र पर तीन मार्च को भूलवश हाईस्कूल हिंदी के प्रश्नपत्र खोलकर इंटर के छात्रों में वितरित हो गया था। मामला पकड़ में आने के बाद केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा कराने वालों में प्रश्नपत्र लेकर फिर से सीलबंद कर दिए और चार मार्च को उन्हीं प्रश्न पत्रों से हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा संपादित करा दी। मामले का खुलासा होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन और परीक्षा प्रभारी को बदलते हुए इसकी रिपोर्ट रामनगर बोर्ड को कर दी।
विज्ञापन


रविवार को कोटद्वार देवी मंदिर स्थित दुगड्डा ब्लाक संसासन केंद्र में हुई पौड़ी जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक में उत्तराखंड बोर्ड रामनगर के सचिव डॉ. आरडी शर्मा, संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने चार मार्च को संपादित हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए तीन अप्रैल को दस से एक बजे की प्रथम पारी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि यदि उसी दिन इसकी सूचना रामनगर बोर्ड को दे दी जाती तो वहां से प्रश्नपत्र के दूसरे सैट परीक्षा केंद्र को उपलब्ध करा दिए जाते। इससे जिले के हजारों परीक्षार्थियों की फजीहत नहीं होती। सीईओ मदन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम 2006 की धारा 20 (3) एवं धारा 21 (5) के तहत रामनगर बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रात: 9:30 बजे उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। तीन मार्च को प्रश्नपत्र खोलने में की गई लापरवाही और चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारी और शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed