{"_id":"57a4cd214f1c1bb5602ba148","slug":"this-time-will-be-deprived-of-voting-bed-student","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस बार भी मतदान से वंचित रहेंगे बीएड छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी मतदान से वंचित रहेंगे बीएड छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में जिन छात्रों का अपना अलग प्रतिनिधि होता था। आज वह छात्र विवि प्रशासन की खामी के चलते मतदान से भी वंचित हैं। यह स्थिति गढ़वाल विवि के बीएड छात्रों की है। पिछले वर्ष प्रवेश प्रक्रिया देर में शुरू होने के कारण छात्रसंघ चुनाव में मतदान नहीं कर पाए थे। इस बार सेमेस्टर में देरी होने के कारण मतदान को लेकर असमंजस है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया था। बीएड में प्रवेश अक्टूबर माह से शुरू किए गए थे। बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव 26 सितंबर को संपन्न हुए थे। जिस कारण बीएड के छात्र मतदान नहीं कर पाए। बीएड के छात्र अतुल ने कहा कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र ही मतदान कर सकते हैं। इस बार विवि प्रशासन की खामी के कारण एक वर्ष पूरा होने के बाद भी बीएड का अभी दूसरा सेमेस्टर चल रहा है। जिस कारण बीएड के करीब 100 छात्र मतदान को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। छात्रों का कहना है कि राज्य विवि के दौरान छात्र संघ में शिक्षा संकाय प्रतिनिधि का पद होता था। जिसे केवल बीएड के छात्र चुनते थे, लेकिन आज वह मतदान से भी वंचित हैं। छात्रों ने कहा कि यदि उन्हें इस मतदान नहीं करने दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि बीएड के छात्रों को मतदान में भाग लेने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन