फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was a fight to catch the bus of the plain route including Delhi

दिल्ली समेत मैदानी रूट की बस पकड़ने के लिए रही मारामारी

Sat, 16 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
There was a fight to catch the bus of the plain route including Delhi
कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे पर मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए बस का इंतजार करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
नवरात्र पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान से लेकर शादियों के सीजन पर उमड़ी सवारियों की भीड़ ने कोटद्वार में रोडवेज पर दबाव बढ़ा दिया है। त्योहार और शादी बरात के लिए पहाड़ आए प्रवासी लोग अब शहरों की ओर लौटने लगे हैं। शनिवार को गंतव्य तक जाने के लिए बस पकड़ने के लिए लोगों में मारामारी रही। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली समेत मैदानी रूट के लिए छह अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। अभी तक प्रतिदिन 18 बसें ही चल रही थीं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व से पहले सवारियों का टोटा झेल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो पर त्योहारी और शादियों के सीजन के कारण यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। नवरात्र से लेकर विजयदशमी तक धार्मिक अनुष्ठान और शादी बरात के लिए पहाड़ आए प्रवासी अब शहरों की ओर लौटने लगे हैं। पहले जहां कोटद्वार से पहाड़ के रूटों पर सवारियों की अधिकता थी, वहीं अब वापसी में मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, अमृतसर की बसों को पकड़ने के लिए लोगों में मारामारी है। बस स्टेशन पर बस लगते ही यात्रियों में सीट कब्जाने के लिए होड़ लग जाती है। एक बस के रवाना होते ही दूसरी बस का इंतजार शुरू हो जा रहा है। शनिवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शांति बिष्ट और कनिष्ठ केंद्र प्रभारी बीरेंद्र जदली ने बताया कि दिल्ली समेत मैदानी रूटों के लिए प्रतिदिन 18 बसें चलती हैं लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए शनिवार को छह अतिरिक्त बसें लगानी पड़ीं। शनिवार को कुल 24 बसें विभिन्न रूटों के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली सीट तो डीलक्स बस में गए
- दिल्ली के यात्री रमेश कुमार ने बताया कि बस में सीट न मिलने के कारण उनको स्टेशन से सटे क्षेत्र में खड़ी डग्गामार डीलक्स बस की शरण लेनी पड़ी। उसमें किराया थोड़ा ज्यादा पड़ा, लेकिन सीट मिल गई। परिवार के लोग आराम से दिल्ली तक का सफर तय कर सकेंगे। वह बताते हैं कि बसों के अलावा स्टेशन के पास से दिल्ली के लिए टैक्सियों की भी भरमार है, जो सीजन का लाभ उठाकर जमकर कमाई में जुटे हैं।

सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस से गए दिल्ली
बसों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी पकड़नी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार को कोटद्वार से 600 से अधिक यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिससे इस रूट पर रेलवे को भी अच्छी खासी कमाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed