फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'There is no shortage of sports talent, just need to mobilize resources'

‘खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस संसाधन जुटाने की है जरूरत’

Thu, 02 Jun 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
'There is no shortage of sports talent, just need to mobilize resources'
दुगड्डा ब्लाक के झटरी गांव में परिवारिक मिलन समारोह का शुभारंभ करतीं विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गाड़ीघाट स्थित शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों के हॉस्टल, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने तीरंदाजी में भी अपने हाथ आजमाए और खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला। उन्होंने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है तो संसाधन जुटाने की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। इस दौरान स्टेडियम के कोच ने विधानसभा अध्यक्ष से स्टेडियम के समीप लगे कूड़े के ढेर को हटवाने, फेंसिंग करवाने, फुटबॉल ग्राउंड का विस्तारीकरण कर 400 मीटर ट्रेक बनवाने, रात को खेल अभ्यास के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। बताया की खोह नदी में चैनेलाइजेशन के नाम पर स्टेडियम की सुरक्षा दीवार की नींव खोदकर वहां से पत्थर हटा दिए हैं, जिससे सुरक्षा दीवार खोखली हो गई है। आने वाली बरसात में नदी के उफान पर आने से स्टेडियम के बहने का खतरा बन गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, स्टेडियम इंचार्ज संदीप डुकलान, महेश्वर नेगी, श्याम सिंह, सुधीर नेगी, महेंद्र सिंह, डबल सिंह, वरुण भट्ट, बसंत बिष्ट, मानसिंह, अक्षत कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

झटरी परिवार मिलन समारोह शुरू
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के झटरी गांव में बलोदी बंधुओं का पारिवारिक मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी ग्रामवासियों को अपने बच्चों को अपने खेत-खलियानों एवं अपने देवी-देवताओं के बारे में अवश्य जानकारी देनी चाहिए। इससे बच्चे अपने गांव, ग्रामीण परिवेश व संस्कृति रूबरू होते हैं। उन्होंने प्रवासी गांववासियों से साल में चार बार गांव आने की अपील की। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल झटरी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महिलाओं ने थड़िया, चौफला गढ़वाली लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर समरोह में समा बांधा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, ग्राम प्रधान अनीता देवी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद बलोदी, डॉ. ओमप्रकाश बलोदी, मंसाराम बलोदी, खुशीराम बलोदी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया। दूसरी ओर विस अध्यक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) पहुंचीं और गढ़वाल राइफल्स के सूत्रघार लाट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed