{"_id":"57ffa9b84f1c1b4b2c28df77","slug":"then-pick-up-the-issue-of-rationalization-of-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में फिर उठा रेशनलाइजेशन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में फिर उठा रेशनलाइजेशन का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि में रेशनलाइजेशन का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता ने जल्द रेशनलाइजेशन प्रक्रिया पूरी किए जाने सहित कई अन्य समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की है। मांगों पर जल्द कार्रवाई न किए जाने की दशा में 15 नवंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता रविंद्र सिलवाल ने कुलसचिव को ज्ञापन भेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की है। रविंद्र सलिवाल ने कहा कि विवि को केंद्रीय विवि बने आठ वर्ष से अधिक हो चुकें है लेकिन अभी तक रेशनलाइजेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
कर्मचारियों का संवर्ग ढांचा भी नहीं बन पाया है, जिससे पदोन्नतियां प्रभावित हो रही हैं। विवि के सिविल इंजीनियरिंग अनुभाग पर आरोप लगाते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि इस विभाग में सिविल इंजीनियरिंग डिग्रीणारक अनुभवी व्यक्ति की भर्ती नहीं की गई है, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने समस्याओं का जल्द निस्तारण न किए जाने पर 15 नवंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।