{"_id":"571123824f1c1b75124a6ae7","slug":"the-work-hanging-in-an-election-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वर्ष में होने वाले काम लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वर्ष में होने वाले काम लटके
देवप्रयाग/कीर्तिनगर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ यात्रा में पूर्व सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा का देवप्रयाग, मलेथा, कीर्तिनगर में स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ यात्रा के तहत शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मलेथा पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत भवन से पैदल यात्रा शुरू की जो कीर्तिनगर बाजार में संपन्न हुई। यहां अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भावनाओं की हत्या हुई है। कांग्रेस सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं की मांग के अनुरूप प्रत्येक विषय को छूने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ साथियों को यह बात अच्छी नहंीं लगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में कई योजनाओं पर युद्धस्तर पर काम होने थे, जो लटक गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री प्रसाद नैथानी ने लोकतंत्र बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। उनके इस योगदान को नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर तहसील का जीओ होना बाकी है। वहीं देवप्रयाग में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण जहां समर्थकों साथ यहां पहुंचे थे, वहीं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के प्रतिनिधि मकान सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। अधिकांश लोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सुनने पहुंचे थे, लेकिन यहां कोई जनसभा नहीं की गई। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री से लोकतंत्र बचाओ यात्रा के बारे में जानना चाहते थे, लेकिन सभी लोग कुछ कहे बिना ही यहां से निकल गए।
विज्ञापन