फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The vehicle hit the pole, the power went off

वाहन ने पोल को मारी टक्कर, बिजली हुई गुल

Fri, 05 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
The vehicle hit the pole, the power went off
नजीबाबाद रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल पर टक्कर मार दी, जिससे नजीबाबाद रोड, कौड़िया और काशीरामपुर तल्ला में कई जगहों पर रातभर बिजली गुल रही। वहीं, सुंदर कैमी भवन के समीप ट्रांसफार्मर व केबल में आग लग गई, जिससे यहां भी बिजली कई घंटे गुल रही।
विज्ञापन

एसडीओ नगर मंडल कमल सिंह ने बताया कि नजीबाबाद रोड पर इलाहाबाद बैंक के समीप बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने बिजली के एक पोल को टक्कर मार दी, जिससे नजीबाबाद रोड और कौडिया क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन इसके बाद भी कई जगहों पर अंधेरा पसरा रहा। वहीं नजीबाबाद रोड पर सुंदर कैमी के समीप शुक्रवार सुबह तड़के 5:00 बजे ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के बाद आग लग गई, जिससे मेन केबल जल गई। इसके बाद काशीरामपुर तल्ला और नजीबाबाद रोड के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर और मेन केबल बदलने के बाद दोपहर डेढ़ बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed