{"_id":"584841754f1c1bf95944963a","slug":"the-university-investigates-allegations-of-scams","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि में घपलों के आरोपों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि में घपलों के आरोपों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने यहां पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में घपलों के आरोपों की जांच की है। टीम दो दिनों तक यहां डटी रही। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने शिकायतकर्ता से घंटों पूछताछ की। हालांकि जांच के संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
सोसायटी फॉर रेव्यूलेशन अगेंस्ट करप्शन के महासचिव व विवि कर्मी संतोष कुमार ममगांई ने गत फरवरी माह में विवि में व्याप्त अनियमितताओं और घपलों के संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) को शिकायत पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। इसी क्रम में एमएचआरडी की दो सदस्यीय टीम ने यहां पहुंचकर मंगलवार देर शाम और बुधवार को सघन जांच-पड़ताल की है।
ममगांई ने बताया कि उन्होंने बुक जर्नल्स खरीद में करोड़ों का घोटाला, प्राइवेट इंस्टीट्यूट की संबद्धता में अनियमितता, एलटीसी घोटाला, कंप्यूटर साफ्टवेयर घोटाला और वित्त अधिकारी की नियुक्ति मामले सहित अन्य के संबंध में शिकायत पत्र भेजा था। जांच कमेटी ने इन शिकायतों पर उनसे विभिन्न तथ्य मांगें हैं, जो टीम को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
कमेटी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी इन मामलों में जानकारी ली। आरोपों की सत्यता की जांच के बाद कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। विवि में रहा चर्चाओं का बाजार गर्म ः एमएचआरडी की दो सदस्यीय कमेटी के विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंचने पर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी और शिक्षक दिन भर दबी जुबान में इस संबंध में चर्चाएं करते रहे। हालांकि खुलकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।