{"_id":"64456946c518c9e08002b8c1","slug":"the-trenching-ground-continued-to-smolder-on-the-second-day-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-138718-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दूसरे दिन भी सुगलता रहा ट्रंचिंग ग्राउंड, धुएं के गुबार व दुर्गंध से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दूसरे दिन भी सुगलता रहा ट्रंचिंग ग्राउंड, धुएं के गुबार व दुर्गंध से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों का सीजन आते ही हर साल झूलाबस्ती ट्रंचिंग ग्राउंड सुलगने लगता है। पिछले दो दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगी हुई है। आग सुलगते ही आसपास की आबादी में धुएं के गुबार उठ रहे हैं।। जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। हर बार आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल को बुलाना पड़ता है।
शनिवार को भी ट्रंचिंग ग्राउंड सुलगने पर फायर बिग्रेड ने इस पर काबू पाया, लेकिन रात को एक बार फिर ट्रंचिंग ग्राउंड सुलगने लगा। रविवार सुबह नगर निगम के कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। जब उनसे आग नहीं बुझी तो दोपहर 12:00 बजे के करीब एक बार फिर अग्निशमन दल को बुलाना पड़ा।
क्षेत्रीय नागरिक अरविंद बनियाल, पूर्व प्रधान दीपक पांडे, महेंद्रपाल सिंह, संजय रावत का कहना है कि वह कूड़े की दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। हल्दूखाता में भूमि स्वीकृत होने के बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। जिससे गर्मियों में झूलाबस्ती, गाड़ीघाट के साथ ही खोह नदी के पार वाले इलाके रतनपुर, कुंभीचौड़ के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के सहयोग से झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझा लिया गया है। ट्रोमल मशीन की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। जल्द ही डंप कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा। हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिमान है।
- वैभव गुप्ता, नगर आयुक्त कोटद्वार।