फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The thief was caught while stealing the bars, people thrashed

सरिया चोर को पकड़ कर लोगों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Wed, 16 Feb 2022 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
The thief was caught while stealing the bars, people thrashed
देवी रोड पर एक निर्माणाधीन भवन मेें सरिया चुरा रहे एक चोर को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भवन स्वामी पटेलमार्ग निवासी गुलाम साबिर ने बताया कि मंगलवार दोपहर देवी रोड आईसीआईसीआई बैंक के पास निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर श्रमिकों से कार्य करा रहा था। उसने नीचे की मंजिल में एक व्यक्ति को बोरे में से सरिये के पीस चुुराते हुए देखा। उसने स्थानीय लोगों को बुलाकर चोर को पकड़ लिया। चोर की तलाशी लेने पर बोरे में करीब तीन फीट सरिया के 42 पीस निकले। इस बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोर की जमकर धुनाई की और पुलिस को मौके पर बुलाकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। मकान मालिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके निर्माणाधीन भवन से सरिया काटने का ग्राइंडर और नल की टोंटी भी चोरी हो चुकी है। कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी शराफत निवासी आमपड़ाव कोटद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed