फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the state goverment had brought shame to congress

कांग्रेस सरकार ने किया प्रदेश को शर्मसार: भट्ट

Sat, 16 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के चेतना रैली देवप्रयाग से शुरू होकर बागवान, मलेथा होते हुए कीर्तिनगर पहुंची। यहां उन्होंने जनता से 2017 के चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की चेतना रैली का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर हुई जनसभाओं में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को रावण राज्य में बदल दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां कृषि मंडी कृषि उत्पादों का विक्रय करने के बजाय शराब बेचने का काम कर रही है। उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा टिहरी के  जिलाध्यक्ष  संजय नेगी, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष जेपी चंद्र, मगन सिंह बिष्ट, गेंदा लाल ध्यानी, नीता ध्यानी डा. बीपी रावत, विजय राम गोदियाल आदि मौजूद थे। वहीं मलेथा व कीर्तिनगर में अजय भट्ट ने चेतना रैली के दौरान जनसंपर्क किया।

 कीर्तिनगर से भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं बाइक रैली से उनका स्वागत किया। गोला पार्क श्रीनगर में हुई सभा में अजय भट्ट प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।  कहा कि हरीश रावत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है।

राज्य सकार को केंद्र  की ओर 14 वें वित्त में 40 हजार करोड़, ऑल वेदर रोड़ निर्माण के लिए 1100 करोड़, आपदा पुनर्निर्माण के लिए 500 करोड़ दिए हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार काम नहीं कर रही है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को आपदा घोटाला, हीरो मोटर कोर्प का 260 करोड़ का घोटाला, सीडी कांड व नारी निकेतन प्रकरण देखकर शर्मसार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गाजियाबाद प्रशासन ने चार मंजिला इमारत बनाने की इजाजत के बावजूद 12 मंजिला भवन खड़ा करने पर नोटिस भेजा है। भट्ट ने युवाओं को 2017 के चुनावों के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धन सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी, जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, सूरज घिल्डियाल, राकेश ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed