फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The remaining two km stretch of Sironbari motor road needs asphalting.

Kotdwar News: सीरोंबाड़ी मोटर मार्ग के अवशेष दो किमी हिस्से को डामरीकरण की दरकार

Sat, 21 Dec 2024 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
The remaining two km stretch of Sironbari motor road needs asphalting.

विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत धौलखेतखाल-सीरोंबाड़ी मोटर मार्ग के दो किमी हिस्से का डामरीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएम पोर्टल में शिकायत के एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सीएम पोर्टल में पुन: शिकायत दर्ज कराकर अवशेष दो किमी मोटर मार्ग का निर्माण कराने और इस मार्ग को स्टेट हाईवे से जोड़ने की मांग उठाई है।बड़गांव के वरिष्ठ नागरिक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत लोहतल, अमलेसा, ल्वींठा, अलमोड़ा, ढकसुण, ड्योढ़ी, बिनताला, सीरोंबाड़ी, लांगबाड़ी, अमकाटल समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण वर्षों से इन गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे थे। जिस पर शासन ने 6 किमी. धौलखेतखाल-सीरोंबाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण का स्वीकृति प्रदान की।
कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा ने रोड कटिंग के बाद धौलखेतखाल से लोहतल तक 4 किमी सड़क का डामरीकरण वर्ष 2021 में किया था। लेकिन लोहतल से सीरोंबाड़ी तक अवशेष दो किमी. का डामरीकरण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कहा कि सड़क को दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे से जोड़ने के लिए 6 साल पहले लोहे का पुल बन चुका है, लेकिन मोटर पुल से राजमार्ग तक 20 मीटर सड़क नहीं बन सकी है। मात्र दो साल के पेड़ इसमें आड़े आ रहे हैं। इन पेड़ों के कटने के बाद यह मार्ग स्टेट हाईवे से कनेक्ट हो जाएगा। कहा कि दोनों मार्गों की आपस में कनेक्टिविटी होने से आसपास के करीब 25 गांवों को सुगम आवाजाही की सुविधा होगी। उन्होंने जनहित में मोटर मार्ग के अवशेष हिस्से का डामरीकरण करने और इस मार्ग को स्टेट हाईवे से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

धौलखेतखाल-सीरोंबाड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे से जोड़ने के लिए प्रथम चरण का इस्टीमेट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। मार्ग का कुछ हिस्सा कच्चा है। हाल फिलहाल डामरीकरण को कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया है।



- कपिल चौहान, जेई लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed