फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The people of Lansdowne have high hopes from the Chief Minister's visit

मुख्यमंत्री धामी के आगामन से लैंसडौन विधानसभा के लोगों को काफी उम्मीदें

Sun, 20 Nov 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The people of Lansdowne have high hopes from the Chief Minister's visit
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जयहरीखाल आगमन से क्षेत्रीय जनता उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। जीआईसी जयहरीखाल समेत कई मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जीआईसी जयहरीखाल बचाओ समिति विद्यालय को अपने मूल भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर अनशन कर रही है। तीन दिन पहले बुधवार को विधायक दिलीप रावत ने निर्माणाधीन जी ब्लॉक के ताले तोड़कर विद्यालय प्रशासन को जीआईसी का संचालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी विद्यालय का संचालन जी ब्लॉक में शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसडीएम स्मृता परमार ने इस संबंध में समिति के सदस्यों से वार्ता कर समिति के दो सदस्यों को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए कहा। समिति के अध्यक्ष राजीव धस्माना ने बताया कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष लाने की योजना है। इसकी पैरवी स्वयं विधायक दिलीप रावत करेंगे। पर्यटन योजनाओं के धरातल पर उतारने को सकमुंडा झील, मधुगंगेश्वर व ताड़केश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, चिणबो जलप्रपात का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लैंसडौन से देहरादून के लिए दोबारा सीधी बस सेवा शुरू करने, कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करनेे, राज्य सरकार की लैंसडौन में खाली पड़ी जमीनों के उपयोग करने और पलायन रोकने के लिए ठोस योजना पर भी चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जयहरीखाल दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत और डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 21 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के स्वर्ण जंयती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी, एसडीएम स्मृता परमार, सीओ ट्रैफिक विभव सैनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट मौजूद रहे।

एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर साढ़े 11 बजे जीआईसी जयहरीखाल के खेल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह वाया कार से साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वह हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed