फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The old Haridwar road is in bad shape

Kotdwar News: पुराना हरिद्वार मार्ग खस्ताहाल

Mon, 20 Jan 2025 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The old Haridwar road is in bad shape
Iलोनिवि नहीं ले रहा सुध, जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही
विज्ञापन

I

Iपुराना हरिद्वार मार्ग (डिग्री कॉलेज-मवाकोट-कलालघाटी) की हालत लोनिवि दुगड्डा को हस्तांतरित होने के एक साल बाद भी नहीं सुधरी है। मोटाढाक में मालन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से इसी मार्ग को भाबर के लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हालात यह है कि ध्रुवपुर और सत्तीचौड़ के बीच दो रपटे बरसात से क्षतिग्रस्त पड़े हैं और संबंधित विभाग पैच वर्क कर हाथ खड़े कर चुका है।नींबूचौड़-भाबर मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण भाबर क्षेत्र की जनता वर्षों से पुराने हरिद्वार मार्ग (डिग्री कॉलेज-मवाकोट-कलालघाटी मार्ग) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग करती आ रही है। वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार ने 8.5 किमी लंबे इस मोटर मार्ग का निर्माण कराया था। इसके बाद ध्रुवपुर में सुखरो नदी व सत्तीचौड़ स्थित ग्वालगढ़ गदेरे में दो डबल स्पान पुलों का निर्माण भी हुआ। पांच साल तक मार्ग का अनुरक्षण कार्य पीएमजीएसवाई ने किया। 2023 में सड़क निर्माण को पांच साल पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर इसे लोनिवि दुगड्डा को हस्तांतरित कर दिया गया।बरसात से खस्ताहाल हुए मार्ग पर पैच वर्क कराकर संबंधित विभाग ने अपना काम कर दिया। अब स्थिति यह है कि ध्रुवपुर स्थित सुखरो पुल और सत्तीचौड़ के बीच दो रपटों का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है। भाबर निवासी कुबेर जलाल, राकेश ध्यानी, बृजमोहन रावत, जगदंबा प्रसाद उनियाल, राधेश्याम कुकरेती आदि का कहना है कि मालन पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद पुराना हरिद्वार मार्ग वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। लोनिवि को हस्तांतरित होने के बाद भी पुराना हरिद्वार मार्ग की हालत नहीं सुधरी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed