फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The new traffic plan concession

नए ट्रैफिक प्लान में रियायत नहीं

Sat, 07 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 07 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
The new traffic plan concession
कोटद्वार के देवी रोड मोटर नगर से टैक्सियों को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर में लागू किए गए नए ट्रैफिक प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें कोई रियायत भी नहीं दी जाएगी। नजीबाबाद चौक पर बैरिकेडिंग यथावत लागू रहेगी। स्टेशन रोड और गोखले मार्ग पर नए प्लान के तहत ही वाहनों का संचालन जारी रहेगा। ट्रैफिक प्लान केे सख्ती से लागू करने की दिशा में नजीबाबाद रोड और देवीरोड पर जीप टैक्सियों के जमघट को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। दून जाने वाली जीप टैक्सियां बीईएल रोड कौड़िया में और पहाड़ की ओर जाने वाली टैक्सियों को बदरीनाथ मार्ग पर गिवईं सोत के पास पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम जीआर बिनवाल, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने मय पुलिस फोर्स और अधीनस्थ अधिकारियों संग सड़क पर उतरकर नए ट्रैफिक प्लान की समीक्षा की। अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर लगाए गए स्लाइडिंग डिवाइडर केे दोनों दिशाओं की ओर बढ़ाने और सड़कों पर जीप-टैक्सियों की पार्किंग को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासन ने देवीरोड पर मोटर नगर के पास लगने वाली जीपों को रूट वाइज गिवईं सोत और बीईएल रोड पर खड़ा करवाने को कहा। कहा कि सवारियां भरने और उतारने के लिए शहर में सीमित निर्धारित संख्या में ही वाहन आएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने नजीबाबाद चौक पर पैदल चलने वालों को भी किसी तरह की रियायत न देने की बात कही। तर्क दिया कि पैदल चलने वालों के लिए जगह छोड़ी जाएगी तो वहां से स्कूटर-बाइक वाले भी निकलने लगेंगे, जिससे पहले की तरह अव्यवस्था फैल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी ही पड़ेगी। नजीबाबाद चौक पर पैदल यात्रियों के लिए जगह छोड़ने के लिए राजी हुए एसडीएम को भी पुलिस ने मना लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed