{"_id":"578e54e84f1c1b1a7fc4b68a","slug":"the-miscreants-took-away-rs-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से बदमाशों ने छीने रुपये, एक दबोचा, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से बदमाशों ने छीने रुपये, एक दबोचा, दूसरा फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग से दिनदहाड़े दो बदमाशों द्वारा दस हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। होमगार्ड की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया। वहीं, दूसरा मौके से फरार हो गया। एक बदमाश ने पुलिस और पब्लिक से भागने के लिए गिरफ्तारी के समय खुद को ब्लेड से मारकर घायल कर लिया। उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दिन में लोअर कालाबड़ निवासी शिवचरण देवीरोड भारतीय स्टेट बैंक से दस हजार रुपये निकालकर जैसे ही नजीबाबाद चौक पहुंचे, तभी बैंक के बाहर से उनकी रैकी में जुटे दो बदमाश उनके पीछे हो लिए। एक ने साइकिल से उन्हें टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया, जबकि दूसरे ने वृद्ध की जेब से रुपये निकाल लिए। पैसे निकलते ही वृद्ध ने शोर मचा दिया। चौक पर मौजूद एक होमगार्ड और अन्य लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान हनीफ पुत्र रहीश निवासी मुरादाबाद के रूप में की है।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को मारा ब्लेड
पुलिस जैसे ही उसे गिरफ्तार कर बाजार चौकी ले जाने लगी, तभी बदमाश ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कई जगह ब्लेड मारने के निशान हैं। पकड़े जाने पर पब्लिक और पुलिस से बचने और भागने के लिए आरोपी ने खुद को ब्लेड मार लिया। बहरहाल, उसका मेडिकल कराया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन