Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The meeting provided information on national-level issues

Kotdwar News: बैठक में दी राष्ट्रीय स्तर पर उठे मुद्दों की जानकारी दी

Thu, 05 Nov 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
The meeting provided information on national-level issues
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रांतीय सचिव सेवानिवृत्त कैप्टन सीपी डोबरियाल ने कोल्हापुर के सिद्धगिरी कणेरी मठ में आयोजित राष्ट्रीय बैठक के निर्णयों और चर्चाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्र प्रथम की भावना, शस्त्र और शास्त्र के महत्व, संगठन की कार्यप्रणाली और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में नए नियम पारित किए गए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से सेवानिवृत्ति के बाद घर बैठने के बजाय रोजगार के अवसर तलाशने तथा सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। बैठक में ईसीएचएस के तहत बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाइयां उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के जीवन पर बन रही फिल्म के अंश भी दिखाए गए। बैठक में कैप्टन गब्बर सिंह, विनोद ध्यानी, रवींद्र, कैप्टन हसवंत बिष्ट, सतीश जोशी और राकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed