फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The leopard menace continues in Srikot, Pokhara, with students attending school with their parents.

Kotdwar News: पोखड़ा के श्रीकोट में गुलदार की दहशत बरकरार, अभिभावकों के साथ स्कूल जा रहे छात्र

Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
The leopard menace continues in Srikot, Pokhara, with students attending school with their parents.
सतपुली/कोटद्वार। बीते 12 सितंबर को पोखड़ा विकासखंड के श्रीकोट गांव में चार वर्षीय बालिका के गुलदार के हमले में मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। घटनास्थल के पास 16 सितंबर की सुबह एक गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बावजूद क्षेत्र में गुलदार की दहशत है।
विज्ञापन


क्षेत्र के श्रीकोट, ल्वींठा, चोपड़ा, चरगाड़, किमगढी और गंवाणी गांवों में गुलदार की चहलकदमी लगातार दिखाई दे रही है। हालांकि शनिवार को किसी भी गांव में गुलदार नहीं दिखाई दिया। गुलदार के भय से आधे से एक किमी की दूरी पैदल तय कर स्कूल पहुंचने वाले छात्र अब अभिभावकों और वन कर्मियों के पहरे में वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि श्रीकोट और ल्वींठा गांवों में दो पिंजरें लगाए गए हैं। साथ ही 15 सदस्यीय वन विभाग की तीन टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त भी कर रही हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश भंडारी ने बताया कि पहले श्रीकोट से ही अकेले 20-22 छात्र सेड़ियाखाल और चरगाड़ की स्कूलों में पैदल जाते थे, लेकिन अब वह आधे से एक किमी दूर स्कूल भी वाहनों से जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में लगातार कई गुलदार दिखाई देने का दावा करते हुए पिंजरों की संख्या बढ़ाने की मांग विभाग से की है।
विज्ञापन


उधर, कोटद्वार भाबर के मोटाढाक क्षेत्र में बिजनौर के हमलावर गुलदार की दहशत बनी हुई है। शुक्रवार रात को एक गुलदार ने मोटाढाक के उमरावनगर क्षेत्र में एक गाय को निवाला बना दिया है। क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया गया है, लेकिन गुलदार पिंजरे के पास नहीं फटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed