फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The laptop will Medhavion

मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

Fri, 19 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 19 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के अनुसूचित जाति व जनजाति के मेधावियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से लैपटॉप बांटे जाएंगे। शासन की ओर से सभी जिलों में योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शासनादेश जारी हो चुके हैं। सरकार ने समाज कल्याण विभाग को ऐसे मेधावियों की सूची उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।       

विज्ञापन

जिले में इंजीनियरिंग व मेडिकल स्टूडेंट्स को योजना का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग इन दिनों जिले के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों को योजना के आवेदन पत्र भेज रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों की सूची दो महीने में तैयार करनी होगी। इसके लिए सीडीओ ने सभी समाज कल्याण अधिकारियों को कालेजों में आवेदन पत्र शीघ्र बांटने के निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
इन्हें मिलेगा योजना का लाभ      
पौड़ी। योजना की शर्तों के अनुसार अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राएं जिन्होंने इंजीनियरिंग व मेडिकल की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पात्र छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग व मेडिकल के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होने चाहिए।     

      
ऐसे करें आवेदन      
पौड़ी। इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में भेजे गए आवेदन पत्र में आवेदक को आय, जाति व स्थायी प्रमाण पत्र के साथ प्रधानाचार्य से आवेदन पत्र को प्रमाणित भी कराना होगा। इसके अलावा लाभार्थी को पूर्व में ऐसी किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला हो, इसका शपथ पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed