फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Heroines Were Honored

Kotdwar News: वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

Tue, 05 May 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 05 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
The Heroines Were Honored
गौरव सेनानियों ने धूमधाम से मनाया रेजिमेंट का स्थापना दिवस, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

कोटद्वार। गढ़ गौरव सेनानी संगठन से जुड़े गौरव सेनानियों ने मंगलवार को मवाकोट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का 139वां स्थापना दिवस मनाया।
स्थापना दिवस का का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह गुसाईं (से.नि.) व विशिष्ट अतिथि सूबेदार नरेश पांथरी ने किया। लोक गायिका संजना गुसाईं ने गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में चंद्रकला जोशी, पुष्पा देवी चौहान, संजना गुसाईं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बटालियन वार संख्या बल के आधार पर 17 गढ़वाल ने प्रथम, 15 गढ़वाल ने द्वितीय व 16 गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रही 17 गढ़वाल को बटालियन का झंडा प्रदान किया गया। इस मौके पर वीरांगना गंगोत्री देवी, शांति देवी, सरोज रावत, प्रेम सिंह खत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन सतेंद्र सिंह नेगी, सुल्तान सिंह, हिमानंद डोबरियाल, सतीश चंद्र जोशी, पदम सिंह, दिवाकर डोबरियाल आदि मौजूद रहे। संचालन सूबेदार मेजर भारत भूषण बलूनी (से.नि.) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed