{"_id":"581b6b564f1c1bc03243778f","slug":"the-grand-opening-of-the-festival-citadel-route-marches-and-extracted-tableau","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, रूट मार्च और निकाली झांकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, रूट मार्च और निकाली झांकी
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में गढ़ महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मार्चपास्ट करते स्कूली छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ महोत्सव का भव्य आगाज रूट मार्च व झांकी की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी राम हिमालयन इंस्टीट्यूट के कुलपति डा. विजय धस्माना ने उद्घाटन समारोह की सलामी ली। उन्होंने पौड़ी मुख्यालय की नजदीकी परिधि में जौलीग्रांट चिकित्सालय की शाखा खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन
डा. धस्माना ने कहा कि वर्ष 1988 में जो जौलीग्रांट में हिमालयन इंस्टीट्यूट खुला, उसे पौड़ी में खोलने के प्रयास किए गए थे। तब समय ने साथ नहीं दिया और अब हरसंभव प्रयास होगा कि पौड़ी अथवा पौड़ी के नजदीक जौलीग्रांट की शाखा स्थापित हो। उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने डा. धस्माना से पौड़ी में जौलीग्रांट अस्पताल की शाखा खोलने का अनुरोध किया। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के संयोजकत्व में आयोजित हो रहे महोत्सव में नेगी ने कहा कि पौड़ी शहर सांस्कृतिक शहर है और शरदोत्सव को यहां पर्व के रूप में मनाए जाने की परंपरा है।
विज्ञापन
गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया कि पौड़ी में जौलीग्रांट चिकित्सालय की स्थापना के जो सपने पौड़ीवासियों के पूर्वज देखा करते थे, उसे साकार कर डा. विजय धस्माना ने पौड़ी गढ़वाल की जनता को प्राण दान दिया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने आकर्षक मार्चपास्ट व झांकी की प्रस्तुति दी। समारोह में संस्था के संरक्षक गणेश खुगशाल, निर्देशक अनिल बिष्ट, महासचिव डा. वीपी बलोदी, व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव अनूप देवरानी, कुलदीप गुसांई, प्रमोद रावत, विनोद रावत, सांस्कृतिक संयोजक राम सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। संचालन गिरीश पैन्यूली व कमलकिशोर रावत ने किया।