फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The government has shown speed in the matter of freeing the authority and railway from freeze zone

Kotdwar News: प्राधिकरण व रेलवे फ्रीज जोन से मुक्त करने के मामले में शासन ने दिखाई तेजी

Tue, 09 Sep 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The government has shown speed in the matter of freeing the authority and railway from freeze zone

विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग विधायक एवं चौरास क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से चौरास को जिला स्तरीय प्राधिकरण एवं रेलवे स्टेशन के आसपास 400 मीटर तक के क्षेत्र को फ्रीज जोन से मुक्त करने के मामले में शासन स्तर से तेजी दिखाई जा रही है। इस मामले में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने डीएम टिहरी व उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी को पत्र भेजकर इस संदर्भ में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। जिससे इसे कैबिनेट में रखकर स्थानीय लोगों को राहत दिलाई जा सके।


प्रमुख सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आठ सितंबर को विधायक देवप्रयाग एवं उनके साथ उपस्थित ग्राम नैथाणा, मलेथा, रानीहाट, देवली, थापली, गोरशाली, मंगसू, चौरास, मढ़ी-चौरास एवं कीर्तिनगर के जनप्रतिनिधियों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज लाइन परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन मलेथा के परिसर की सीमा के बाद 400 मीटर तक के क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किए जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही प्राधिकरण के स्थगित क्षेत्र में प्राधिकरण की ओर से की जा रही चालानी कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई थी। कहा- रेलवे स्टेशन मलेथा के फ्रीज जोने में शिथिलता के लिए पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की अनुसूची-3 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसलिए इस संबंध में रेल विकास निगम लिमिटेड से अनापत्ति प्राप्त करते हुए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में है। कहा-मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव के समक्ष यह मामला रखे जाने पर प्रमुख सचिव ने डीएम से जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा है। जिससे इन मामलों को कैबिनेट की बैठक में रखा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed