{"_id":"63cff0934f5d0548cd723eb9","slug":"the-front-wheel-of-the-roadways-bus-came-off-the-road-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-60116-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रोडवेज बस का अगला पहिया सड़क से उतरा, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रोडवेज बस का अगला पहिया सड़क से उतरा, मची अफरातफरी
विज्ञापन
I
IIकोटद्वार से बीरोंखाल जा रही थी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस
I
I
I
I
I
Iचालक बोला, एक तेज रफ्तार कार को बचाने के लिए किनारे की थी बस
I
I
I
I
I
Iकोटद्वार से सवारियों को लेकर बीरोंखाल जा रही एक रोडवेज की बस का अगला पहिया सड़क से नीचे उतर कर खाई की ओर आ गया। इससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही बस खाई में जाने से बाल-बाल बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद एक-एक कर 20 सवारियों को बस से उतारा गया। सूचना पर रोडवेज अधिकारियों ने कोटद्वार से दूसरी बस भेजी और सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। सवारियों ने बस चालक पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया।I
I
I
I
I
I
I
Iदिल्ली से सीधे बीरोंखाल चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बस सवारियों को लेकर सोमवार रात करीब तीन बजे कोटद्वार पहुंची। यहां से एक घंटे के बाद बस में चालक की बदली हुई और बस करीब 20 सवारियों को लेकर बीरोंखाल के लिए रवाना हुई। दुगड्डा से करीब दस किमी दूर फतेहपुर से डेरियाखाल की ओर बस बढ़ी तो पांच बजे करबी धोबीघाट के पास बस का एक अगला पहिया सड़क से नीचे उतर गया। I
I
I
Iगनीमत रही कि बस खाई में जाने से बच गई। घटना से सवारियों में अफरातफरी मच गई। सवारियों ने बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। बस चालक प्रेम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि आगे से आ रही एक तेज रफ्तार कार को बचाने के लिए बस को किनारे ले जाना पड़ा जिससे हादसा होते होते बचा। इसके बाद कोटद्वार से दूसरी बस मंगवाई गई और सवारियां बीरोंखाल और स्यूंसी पहुंचीं। रोडवेज के केंद्र प्रभारी बीरेंद्र जदली ने बताया कि उक्त वाहन चालक को पहाड़ी रूट से हटाकर मैदानी रूट पर लगा दिया गया है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार के एजीएम राकेश कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।I