फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The foundation stones were dug at night

रात को नींव खोदकर पत्थर ले गए खननकारी

Sun, 27 Mar 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला/किशनपुर (कोटद्वार)।
अमर उजाला/किशनपुर (कोटद्वार)। Updated Sun, 27 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

भाबर के ग्रामसभा लोकमणीपुर के गंदरियाखाल गांव की सीमा में बेखौफ खननकारी वन विभाग की दीवार की नींव खोदकर पत्थर निकालकर ले गए। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली वाले रात को दीवारों के पत्थर चोरी कर ले जा रहे हैं। कई स्थानों पर हाथी सुरक्षा दीवार भी खननकारियों के निशाने पर है। सिगड्डी स्रोत के साथ ही क्षेत्र की छोटी बड़ी नदियों पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है।

विज्ञापन


गत वर्ष वन विभाग ने पापीडांडा खाम में अपनी जमीन पर अतिक्रमण हटाकर जेसीबी से डिमार्केशन कर हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए नींव डलवाई थी। इसे खननकारियों ने रात के अंधेरे में खोद डाला है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खननकारी वन क्षेत्र और नापखेत की दीवारों में लगे पत्थर भी चोरी कर ले जा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। विरोध करने पर खननकारी मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। झंडीचौड़ से सटे तेलीस्रोत में भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है, जिससे बरसात के दौरान नदी के रुख में परिवर्तन की आशंका बनी है।
विज्ञापन


- पापीडांडा खाम में दीवार के लिए डाली गई बुनियाद के पत्थर चोरी होने की कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-एनएम त्रिपाठी, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed