{"_id":"579b905f4f1c1bf56e21e126","slug":"the-first-step-is-extended-to-serve-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा के लिए बढ़ाया पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा के लिए बढ़ाया पहला कदम
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता की जय के नारों के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 109 नव आरक्षियों ने दीक्षांत समारोह के बाद देश सेवा की ओर पहला कदम बढ़ाया। इससे पहले एसएसबी अकादमी के निदेशक आईजी एस बंदोपाध्याय ने पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नौ बजे से अकादमी के अस्थायी परेड ग्राउंड में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। कमांडेंट (प्रशिक्षण) संजय कुमार ने नव आरक्षियों को राष्ट्र सुरक्षा की शपथ दिलाई। अकादमी निदेशक और कमांडेंट ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक बंदोपाध्याय ने कहा उन्हें विश्वास है कि नव आरक्षी किसी भी बल के जवानों से कम साबित नहीं होंगे। आरक्षियों ने शारीरिक दक्षता व सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही मानव अधिकारों व मूल्यों का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने बताया कि आरक्षियों को उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर की सीमाओं में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोर्स संयोजक उप सेनानी अभिषेक वर्मा ने बताया कि नव आरक्षियों को 44 सप्ताह तक साहसिक प्रशिक्षण, बार्डर मैनेजमेंट, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, इंटेलीजेंस, कंप्यूटर प्रशिक्षण, फर्स्ट एड, कानून, संचार, तनाव प्रबंधन, जंगल एक्सरसाइज और रॉक क्लाइबिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा उन्हें नशीले पदार्थों की पहचान का भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रशिक्षण में अव्वल रहे आरक्षियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रजा अब्बास और कोतवाल उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
दिनेश रहे सर्वोत्तम आरक्षी
आरक्षी दिनेश (राजस्थान) ओवर ऑल बेस्ट रहे। आतंरिक गतिविधियों में सर्वोत्तम नदीम खान (उत्तर प्रदेश) रहे। जबकि वाह्य गतिविधियों की ट्राफी रितेश कुमार राय (बिहार) को मिली। अंकित कुमार शर्मा (उत्तर प्रदेश) ने निशानेबाजी में श्रेष्ठ स्थान प्रात किया। खेल व शारीरिक गतिविधि में रविंद्र कुमार (राजस्थान) और ड्रिल व टर्न आउट गतिविधि में सुनील कुमार (हिमाचल) सर्वश्रेष्ठ रहे।
इस बार भी उत्तराखंड से कोई नहीं
109 आरक्षियों में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से हैं। इस बार उत्तराखंड से एक भी आरक्षी नहीं है। इस बैच में उत्तर प्रदेश से 54, बिहार से 33, मध्य प्रदेश से 7, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से 4-4, राजस्थान से 2 और झारखंड, असम, पंजाब, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश से 1-1 आरक्षी हैं।